Diwali Essay in Hindi: भारत को अगर त्योहारों का देश कहां तो उसमें कुछ गलत नहीं होगा हम सब जानते हैं कि पूरे भारत में बहुत सारे त्योहार मनाए जाते हैं सभी त्योहारों का अपना-अपना महत्व है इन सभी में दिवाली भारत सबसे बड़ा त्यौहार है। यह निश्चित रूप से भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है। यह शायद दुनिया का सबसे चमकीला त्योहार है।
आज हम दीपावली पर निबंध के बारे में बताएंगे दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है? और इसके पीछे क्या कहानी है ? यह सब हम निबंध में जानेंगे। यहां Diwali Essay in Hindi में दिया गया है. जब दिवाली का त्यौहार नजदीक आता है तो छात्र Essay on Diwali in Hindi में लिखने के लिए गूगल पर सर्च करते हैं।
यहां पर दिया गया short essay on Diwali in Hindi सभी छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है। हमने यहां essay in Diwali in Hindi for class 4,7,10 को ध्यान में रखते हुए तैयार किया है।
दीपावली पर निबंध | Diwali Essay in Hindi
प्रस्तावना (Introduction)
दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा त्यौहार है। दशहरे के बाद सभी घरो में दीपावली की तैयारियां शुरू हो जाती है। यह त्यौहार दीपों का पर्व है। जब हम अज्ञान रूपी अंधकार को हटाकर ज्ञान रूपी प्रकाश प्रज्ज्वलित करते हैं तो हमें एक असीम और आलौकिक आनन्द का अनुभव होता है। दीपावली भी ज्ञान रूपी प्रकाश का प्रतीक है। इस दिन भगवान श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण कर अयोध्या लौटे थे। इसके अलावा दीपावली को लेकर कुछ और भी पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं।
दीपावली का त्यौहार अश्विन महीने की अमावस्या को मनाया जाता है। स्कूल – कॉलेजों में दीपावली की लंबी छुट्टियां होती है। दीपावली से पहले लोग अपने अपने घर की साफ सफाई करते हैं।
दीपावली का अर्थ (Meaning of Diwali)
‘दीपावली’ संस्कृत के दो शब्दों से मिलकर बना है – दीप + आवली। ‘दीप’ का अर्थ होता है ‘दीपक’ तथा ‘आवली’ का अर्थ होता है ‘श्रृंखला’, जिसका मतलब हुआ दीपों की श्रृंखला या दीपों की पंक्ति। दीपावली के दिन श्री राम जी रावण का सर्वनाश कर, अपना चौदह वर्ष का वनवास खत्म कर अयोध्या वापस आए थे। राम जी के वापस घर आने की खुशी को अयोध्यावासियों ने अपने घरों में घी के दिये जलाए थे। इस दिन लक्ष्मी माता के आगमन का दिन भी कहा जाता है।
दीपावली मनाई जाती है
यह त्योहार कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। अमावस्या की अंधेरी रात जगमग असंख्य दीपों से जगमगाने लगती है। कहते हैं भगवान राम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, इस खुशी में अयोध्यावासियों ने दीये जलाकर उनका स्वागत किया था।
दीपावली का इतिहास (History of Diwali)
जब भगवान श्री राम लंकापति रावण को मारकर और चौदह वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या लौटे थे, तो अयोध्यावासियों ने उनके आगमन पर प्रसन्नता प्रकट करने के लिए और उनका स्वागत करने के लिए दीपक जलाए थे। उसी दिन की पावन स्मृति में यह दिन बड़े ही उत्साह से मनाया जाता है।
जिस दिन भगवान राम अयोध्या लौट कर आए थे उस दिन अमावस्या की काली रात थी। जिसके कारण वहां पर कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था, इसलिए अयोध्या वासियों ने वहां पर दीपक जलाए थे। यह भी एक कारण है कि इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय भी माना जाता है। और यह सच भी है क्योंकि इस दिन पूरा भारत अमावस्या की काली रात होने के बावजूद भी दीपकों की रोशनी से जगमगाता रहता है।
दिवाली मनाने की तैयारियां
इस शुभ अवसर पर, बाजारों में गणेश जी, लक्ष्मी जी, राम जी आदि की मूर्तियों की खरीदारी की जाती है। बाजारों में खूब चहल पहल होती है। लोग इस अवसर पर नए कपड़े, बर्तन, मिठाइयां आदि खरीदते है। हिंदुओं द्वारा देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है क्योंकि व्यापारी दिवाली पर नई खाता बही की शुरुआत करते हैं। साथ ही, लोगों का मानना है कि यह खूबसूरत त्योहार सभी के लिए धन, समृद्धि और सफलता लाता है। लोग दिवाली के त्योहार के दौरान अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ उपहारों का आदान-प्रदान करने के लिए तत्पर रहते हैं।
यह त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस से भाई दूज तक यह त्योहार चलता है। धनतेरस के दिन व्यापार अपने बहीखाते नए बनाते हैं। अगले दिन नरक चौदस के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना अच्छा माना जाता है। अमावस्या के दिन लक्ष्मीजी की पूजा की जाती है।
दिवाली में मनाये जाने वाले त्यौहार
धनतेरस: दिवाली के पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है इस दिन लोगो के द्वारा किसी वस्तु के रूप में खरीदारी की जाती है और लक्ष्मी जी की पूजा को धनतेरस के दिन किया जाता है।
छोटी दिवाली: धनतेरस के अगले दिन छोटी दिवाली के रूप में मनाई जाती है यह दिवाली भगवान् श्री कृष्ण जी की पूजा करके मनाई जाती है कहा जाता है की श्री कृष्ण जी के द्वारा इस दिन राक्षस राजा नारकसुर को मार दिया गया था।
गोवर्धन पूजा: दीपावली के बाद अगले दिन को गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता है यह पूजा भी श्री कृष्ण जी के रूप में की जाती है इस दिन दरवाजे में लोगो के द्वारा गोबर की पूजा की जाती है.
भाई दूज: दिवाली के बाद भाई दूज या यम द्वितीया के रूप में मनाया जाता है भाई दूज के त्यौहार को बहन और भाई के द्वारा मनाया जाता है। सभी बहनो के द्वारा इस दिन भाई की पूजा के साथ-साथ भाई को नारियल दिया जाता है। और भाई की लम्बी उम्र के लिए भगवान् से प्रार्थना की जाती है।
उपसंहार (Conclusion)
दिवाली हमारा खुशियों का त्योहार है। दीपावली का त्योहार सभी के जीवन को खुशी प्रदान करता है। नया जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है। इस त्यौहार से सभी के जीवन में खुशियाँ आती है। इसी त्यौहार के कारण लोगों में आज भी सामाजिक एकता बनी हुई है।
Short Essay on Diwali in Hindi
दीपावली या दिवाली का अर्थ है दीपों की अवली मतलब दीपों की पंक्ति। यह पर्व विशेष कर भारत और भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त अन्य देशों में (जहां हिंदू निवास करते हैं) भी यह विधि पूर्वक मनाया जाता है। इस दिन अमावस्या की काली रात होने के बावजूद भी पूरा भारत रोशनी से जगमगाया हुआ होता है। दीपावली का त्यौहार असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं है बल्कि इसका सामाजिक, आध्यात्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक और आर्थिक महत्व भी है। यह त्यौहार सामाजिक एकता को बढ़ाने का कार्य करता है।
दीपावली पर चारों तरफ दीप जलते हैं लोगों को अपने रिशतेदारों संबंधियों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाते है| दीपावली का त्यौहार मनाने के लिए छोटे बच्चों में अलग ही खुशी होती है। इसको मनाने के लिये बच्चे बेहद व्यग्र रहते है और इससे जुड़ी हर गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते है।
घर-घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। घरों के दरवाजों पर लोग तोरण बांधते हैं तथा कंदील लगाते हैं | दीपावली के त्यौहार पर हम नए कपड़े पहनते हैं |हम खूब पटाखे फोड़ते हैं, मित्रों के साथ खूब खेलते और घूमते हैं। सभी लोगो के द्वारा यह त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली की शुभ अवसर में लोगो के द्वारा बड़ी मात्रा में बाजारों से खरीदारी की जाती है। और इस दिन सभी लोगो के द्वारा नए-नए कपड़ें भी पहने जाते है यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक भी माना जाता है। दिवाली में दुकानों को बाजारों में लाइटों से खूब सजाया जाता है।
Diwali Essay in Hindi 10 Lines
- दीपावली हिंदूओ का प्रमुख त्यौहारों में से एक है।
- दीपावली का त्यौहार अश्विन महीने की अमावस्या को मनाया जाता है।
- दिवाली का भारत की संस्कृति तथा परम्परा को दर्शाता है।
- दीपावली से पहले लोग अपने अपने घर की साफ सफाई करते हैं।
- स्कूल – कॉलेजों में दीपावली की लंबी छुट्टियां होती है।
- भगवान श्री राम के वापिस अयोध्या लौटने की खुशी में वहां के लोगों ने इस दिन को दीवाली के रूप में मनाया।
- दीपावली के दिन पटाखे, फुलझड़ी, आदि जलाकर हर्सोल्लास मनाया जाता।
- घर के बाहर दरवाजे पर सुंदर रंगोली बनाई जाती है।
- दीवाली की शाम सभी लोग अपने आस पड़ोस अपने रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटते हैं।
- दीपावली के दिनों में हमारा सारा परिवार खुशी से झूम उठता है, इसीलिए दीपावली मेरा प्रिय त्यौहार है।
Also read