Education Minister of India (Shiksha Mantri): वर्तमान में भारत के शिक्षा मंत्री 2021 (Shiksha Mantri) रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’) है। शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय के प्रमुख और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में से एक हैं।

नई शिक्षा नीति के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) का नाम बदलकर अब शिक्षा मंत्रालय कर दिया गया है. इसी के तहत मानव संसाधन विकास मंत्री का नाम बदलकर शिक्षा मंत्री (Shiksha Mantri) कर दिया गया है.
रमेश पोखरियाल 30 मई 2019 से भारत के शिक्षा मंत्री ( Education Minister of India) के रूप में कार्य कर रहे हैं.
भारत के पहले शिक्षा मंत्री अबुल कलाम आजाद थे थे जिनका कार्यकाल 15 अगस्त से 22 जनवरी 1958 तक का था. उनके कार्यकाल का समय 10 साल 5 महीने का था.
Bharat ke Shiksha Mantri Ramesh Pokhriyal
रमेश पोखरियाल का जन्म 15 जुलाई 1959 को उत्तराखंड राज्य के पौड़ी गढ़वाल में हुआ था. वह 2009 से 2011 तक उत्तराखंड के 5 वें मुख्यमंत्री थे. पोखरियाल ने उपन्यास, कहानी और कविताएँ लिखी हैं. उन्होंने हिंदी में 44 पुस्तकें लिखी हैं , जिनमें से कुछ का अनुवाद अंग्रेजी के साथ-साथ अन्य भारतीय भाषाओं में भी किया गया है.
वे वर्तमान में हरिद्वार सीट से सांसद है जो लगातार 2014 के बाद दूसरी बार चुने गए हैं. वर्ष 1991 में वे पहली बार भारतीय जनता पार्टी के तत्कालीन उत्तर प्रदेश के कर्णप्रयाग सीट से विधायक चुने गए थे.
List of Education Minister of India (1947-2021) भारत के शिक्षा मंत्रियों की सूची:
नाम | नाम कार्यकाल | |
मौलाना अबुल कलाम आज़ाद | 15 August 1947 | 22 January 1958 |
डॉ. के. एल. श्रीमली | 22 January 1958 | 31 August 1963 |
हुमायूं कबीर | 1 September 1963 | 21 November 1963 |
एम. सी. छागला | 21 November 1963 | 13 November 1966 |
फखरुद्दीन अली अहमद | 14 नवंबर 1966 | 13 मार्च 1967 |
त्रिगुण सेन | 16 मार्च 1967 | 14 फरवरी 1969 |
डा. वी. के आर. वी. राव | 14 फरवरी 1969 | 18 मार्च 1971 |
सिद्धार्थ शंकर रे | 18 मार्च 1971 | 20 मार्च 1972 |
एस. नूरुल हसन | 24 मार्च 1972 | 24 मार्च 1977 |
प्रताप चंद्र चंदर | 26 मार्च 1977 | 28 जुलाई 1979 |
करन सिंह | 30 जुलाई 1979 | 14 जनवरी 1980 |
बी. शंकरानंद | 14 जनवरी 1980 | 17 अक्टूबर 1980 |
शंकरराव चव्हाण | 17 अक्टूबर 1980 | 8 अगस्त 1981 |
शीला कौल | 10 अगस्त 1981 | 31 दिसंबर 1984 |
केसी पंत | 31 दिसंबर 1984 | 25 सितंबर 1985 |
पीवी नरसिम्हा राव | 25 सितंबर 1985 | 25 जून 1988 |
पी. शिव शंकर | 25 जून 1988 | 2 दिसंबर 1989 |
वीपी सिंह | 2 दिसंबर 1989 | 10 नवंबर 1990 |
राजमंगल पांडे | 21 नवंबर 1990 | 21 जून 1991 |
अर्जुन सिंह | 23 जून 1991 | 24 दिसंबर 1994 |
पीवी नरसिम्हा राव | 25 दिसंबर 1994 | 9 फरवरी 1995 |
माधवराव सिंधिया | 10 फरवरी 1995 | 17 जनवरी 1996 |
पीवी नरसिम्हा राव | 17 जनवरी 1996 | 16 मई 1996 |
अटल बिहारी वाजपेयी | 16 मई 1996 | 1 जून 1996 |
एसआर बोम्मई | 5 जून 1996 | 19 मार्च 1998 |
मुरली मनोहर जोशी | 19 मार्च 1998 | 21 मई 2004 |
अर्जुन सिंह | 22 मई 2004 | २२ मई 2009 |
कपिल सिब्बल | 29 मई 2009 | 29 अक्टूबर 2012 |
एमएम पल्लम राजू | 30 अक्टूबर 2012 | 26 मई 2014 |
स्मृति ईरानी | 26 मई 2014 | 5 जुलाई 2016 |
प्रकाश जावड़ेकर | 5 जुलाई 2016 | 30 मई 2019 |
रमेश पोखरियाल | 30 मई 2019 | अब तक |
Also read: Memes meaning in Hindi
Bharat Ke Krishi Mantri Kaun Hai